उम्र की धोखाधड़ी में फंसी सोनीपत की मुक्केबाज अन्नू

यूथ मुक्केबाजी चैम्पियनशिप से किया गया बाहर मलिहाबाद की महिला मुक्केबाज नूरआयशा खातून ने की थी शिकायत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलों में उम्र का धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही यूथ मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान बनाने वाली सोनीपत की मुक्केबाज अन्नू उम्र की धोखाधड़ी के मामले में फंस गई है। उसे उत्तर प्रदेश टीम से बाहर कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा के सोनीपत की रहने वाल.......

हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत

प्रतिभाएं मेहनत कर हॉकी के गौरव को वापस लौटाएं खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से आज भी युवा हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। इस महान खिलाड़ी को आज पूरे विश्व में याद किया जा रहा है। इस खिलाड़ी ने अपना सारा जीवन हॉकी खेल को समर्पित करने का काम किया। इस महान खिलाड़ी को पूरा विश्व हॉकी के जादूगर के रूप में जानता है। यह कहना है समाजसेवी विनोद गर्ग का।  हॉकी कुरुक्षेत्र एसोसिएशन की तरफ से मेजर.......

जितेन्द्र पाल अध्यक्ष, सौरभ गौर सचिव पद पर मनोनीत

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के वार्षिक चुनाव सम्पन्न  खेलपथ संवाद कानपुर। रविवार को मोतीलाल खेड़िया स्कूल सभागार में कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सौरभ गौर को पुनः सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया जबकि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष पद पर सुधांशु आर्य निर्वाचित हुए। चुनाव ऑब्जर्वर राहुल शुक्ला सचिव उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ तथा कुशाल साहनी कानपुर ओलम्पिक संघ की उपस्थित में हुए। कार्यकारि.......

क्रिकेट एक्सीलेंस रोहिणी ने जीता खिताब

चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंटः सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नातिक धनकर को मिला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चैलेंजर कप  क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रिकेट एक्सीलेंस रोहिणी ने फ़ाइनल में डीएवी रोहिणी एकेडमी को 119 रन से शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। पहले खेलते हुए क्रिकेट एक्सीलेंस रोहिणी ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर 342 रन बनाये। जवाब में डीएवी रोहिणी एकेडमी की टीम यह लक्ष्य का पीछा नह.......

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे नामचीन क्रिकेटर और फिल्मी सितारे

समाज फैसला ले कि देश में अब जुआ होगा या योगाः फरहत अली खेलपथ संवाद बरेली। एक तरफ हमारा देश अनगिनत समस्याओं से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ हमारे नामचीन खिलाड़ी और फिल्ली सितारे पैसे की खातिर जुआ, शराब, गुटखा आदि विज्ञापनों के माध्यम से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसी शख्सियतों को अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर यह तय करना चाहिए कि वे जो .......

मध्य प्रदेश ने जीती जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित किया  खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी मध्य प्रदेश ने प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित कर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली। हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में चंडीगढ़ को 4-2 .......

हॉकी में एशिया फतह करने वाली बेटियां सम्मानित

अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच ने निखारी प्रतिभा खेलपथ संवाद सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को ओल्ड इंडस्ट्रीज एरिया स्थित महिला हॉकी मैदान में पहुंचकर महिला जूनियर हॉकी एशिया कप-2023 में विजेता भारतीय टीम की कप्तान सोनीपत की बेटी प्रीति पांचाल व मंजू चौरसिया को सम्मानित किया। विधायक पंवार ने खिलाड़ियों के घरेलू मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि सोनीपत वासियों के लिए बड़े ही गर्व का क्ष.......

डीपीएस का तैराकी प्रतियोगिता में दबदबा

जिला स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद यमुनानगर। हरियाणा तैराकी संघ द्वारा जिला स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजन यमुनानगर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिल्ली पब्लिक विद्यालय (डीपीएस) के कक्षा बारहवीं ‘बी’ के छात्र सनप्रीत सिंह ने 50 मीटर बैक स्ट्राॅक में प्रथम, 100 मीटर बैक स्ट्राॅक में प्रथम एवं 100 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान हासिल किया। .......

फुटबाल में हरियाणा की बेटियों ने मणिपुर को किया परास्त

जीत से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद, सेमीफाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद फरीदाबाद। अमृतसर में चल रही सीनियर नेशनल महिला फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला फुटबाल टीम ने 21 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन मणिपुर को शिकस्त दी। इस शानदार जीत पर हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिखा, प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने खिलाड़ियों और उनके परिवार को बधाई दी है। इस अवसर पर अश्विनी त्रिखा ने कहा कि महिला टीम की इस जीत में खि.......

योग मस्तिष्क को तनावमुक्त रखने में मददगारः प्रिया श्रीवास्तव

ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम तवारगंज में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खेलपथ संवाद शाहजहांपुर। यदि हमें तन-मन से स्वस्थ रहना है तो योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है, इसीलिए समूची दुनिया ने हमारी योग पद्धति को अपनाया है और इस पद्धति से ही स्वास्थ्य लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यौगिक क्रियाओं का एक पवित्र प्रभाव होता है जो शरीर, मन, चेतना और आत्मा को संतुलित करता है। यह बातें अंतरराष्ट.......